📞 Patna +91 77658 67111📞 Hajipur +91 70704 61111 (24×7 emergency) English | हिंदी
Ortho World logo ORTHO WORLDCentre for Advanced Orthopaedics, Ilizarov & Limb Reconstruction Book
Home › हिंदी › बीमा, सरकारी योजनाएँ और अपॉइंटमेंट कैसे

बीमा, सरकारी योजनाएँ और अपॉइंटमेंट कैसे लें

✔ Written & medically reviewed by Dr. Shamsul Hoda · Last reviewed: November 2026

Read in English →

कहाँ कौन सी सुविधा है

अस्पताल कैशलेस बीमा आयुष्मान भारत CGHS ECHS CM फंड आवेदन में मदद
ऑर्थो वर्ल्ड हाजीपुर ✓ – – – –
राजेश्वर हॉस्पिटल, पटना ✓ ✓ ✓ ✓ ✓
SS हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पटना ✓ ✓ ✓ ✓ ✓
### कैशलेस इलाज कैसे होता है 1. अपॉइंटमेंट के समय बीमा/योजना का कार्ड और आधार कार्ड दिखाएँ 2. हमारी टीम आपकी रिपोर्ट के साथ बीमा कंपनी या योजना को मंज़ूरी (प्री-ऑथराइज़ेशन) के लिए भेजेगी 3. मंज़ूरी मिलने पर भर्ती और इलाज 4. मंज़ूर रक़म सीधे अस्पताल को मिलती है

कवरेज आपकी पॉलिसी या योजना की शर्तों पर निर्भर है। जो चीज़ें पैकेज में शामिल नहीं हैं, उनका भुगतान अलग से करना पड़ सकता है – यह हम पहले बता देंगे।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष (CM फंड)

यह तुरंत मिलने वाला कैशलेस इलाज नहीं है, बल्कि पात्र मरीज़ों के लिए आर्थिक सहायता का आवेदन है। आवेदन के लिए ज़रूरी अनुमान (एस्टिमेट) और कागज़ हम देते हैं।

अपॉइंटमेंट कैसे लें

  • फ़ोन या व्हाट्सऐप: 77658 67111 (पटना) · 70704 61111 (हाजीपुर)
  • वेबसाइट पर ऑनलाइन फ़ॉर्म भरें
  • दूर रहते हैं तो पहले एक्स-रे और रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर भेजें

पहली बार आते समय साथ लाएँ

  • सारे एक्स-रे, CT, MRI (फ़िल्म और CD) – पुराने और नए
  • पुराने ऑपरेशन और डिस्चार्ज के कागज़
  • चल रही दवाइयों की लिस्ट
  • बीमा/आयुष्मान/CGHS/ECHS कार्ड और आधार कार्ड
  • ढीले कपड़े पहनकर आएँ ताकि पैर की जाँच हो सके

वीडियो देखें

More videos →

अपने केस के बारे में बात करें

पटना या हाजीपुर में अपॉइंटमेंट लें, या व्हाट्सऐप पर एक्स-रे भेजें।